लावारिस महिला ने दिया बच्चे को जन्म

संदीप सक्सेना:-
यूथ इण्डिया संवाददाता, फर्रूखाबाद। लावारिस महिला ने कायमगंज के  सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया। महिला की हालत बिगडने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है और उसके बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
भगवानरूपी चिकित्सकों का यह सराहनीय कार्य प्रशंसा के काबिल है। जब कायमगंज के सरकारी अस्पताल में लावारिस महिला की किसी ने देखरेख नही की तो उसे लोहिया महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हांलाकि कायमगंज अस्पताल से आई रेफर स्लिप पर महिला का नाम काजल पत्नी करन  निवासी गंगा दरवाजा कायमगंज लिखा था। लेकिन जब महिला के बारे में जानकारी की गई तो किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नही। कायमगंज अस्पताल में बीते दिवस महिला का प्रसव हुआ। जहां उसने नवजात  शिशु को जन्म दिया। उसके बाद महिला की हालत बिगड गई। जिस पर उसे लोहिया महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। काजल के साथ में न तो कोई परिजन है और न ही उसका कोई जानने बाला। महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। डा0 कृष्णा बोस ने महिला भर्ती कर लिया था। आज डा0 सपना व स्टाफ नर्स विमला ने महिला की पूरी तरह से देखरेख की। वहीं महिला के नवजात शिशु की हालत बिगडने पर उसे एसएनसीयू वार्ड में  भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि जब तक महिला पूरी तरह से ठीक नही हो जायेगी। तब तक उसकी देखरेख की जायेगी और उसे किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जायेगी। जब वह ठीक हो जायेगी तो उसके परिजनों के बारे में जानकारी कर अवगत कराया जायेगा।