मृतका के दामाद ने दर्ज कराया बाइक सवार के विरूद्व मुकदमा

यूथ इण्डिया संवाददाता, शमसाबाद/फर्रूखाबाद। सड़क दुर्घटना में घायल  हुई वृध्दा की मौत को लेकर मृतक महिला के दामाद ने आरोपी  बाइक सवार के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम धमगमा निवासी महिला मुन्नी देवी उम्र 68 वर्ष पत्नी पातिराम कठेरिया की सड़क दुर्घटना में उस वक्त मौत हो गई थी जब बीते दिवस वह परिवार की अन्य महिलाओं के साथ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक किसरोली  गई  थी। जहां से वापस लौटते समय कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर एक ईंट भट्ठे  के निकट अपाचे बाइक सवार द्वारा लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी थी। जिससे मुन्नी देवी सहित दो महिलाएं घायल  हो गई थी। वही वृध्दा मुन्नी देवी को गंभीर अवस्था में  उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कायमगंज भेजा गया था। जहां चिकित्सकों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया था। जबकि दूसरी महिला का उपचार जारी था।  वही मौके से भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ कर शमशाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया था। एक युवक मौके से फरार हो गया था। उधर मृतक महिला के दामाद सुरेश चंद्र निवासी ब्राहिमपुर कोतवाली कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद ने आरोपी बाइक सवार सुमित कुमार निवासी सराय अगहत थाना नयागांव जनपद एटा के खिलाफ दुर्घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पीड़ित दामाद  की तहरीर पर आरोपी अपाचे बाइक सवार के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।