विवाहिता को प्रताडित कर दुष्कर्म का प्रयास, दी तहरीर

यूथ इण्डिया संवाददाता, शमसाबाद/फर्रूखाबाद। शादी के बाद भी दहेज लोभियों द्वारा दहेज की मांग  कर प्रताड़ित करने तथा  विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट  तथा दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार आराधना यादव उर्फ राखी पुत्री  स्वर्गीय प्रेम सिंह यादव निवासी टिलिया ग्वालटोली फतेहगढ़ ने शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बकसुरी  निवासी सुनील कुमार, मुन्नी देवी, रणवीर सिंह, अनिल कुमार, गौरव कुमार, तथा रंजना एवं एक अज्ञात के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि शादी के बाद  दहेज की मांग व विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने  अरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का भी आरोप लगाकर  कार्रवाई की मांग की है। वही थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 498ं 323 376 511 506 आईपीसी तथा 3 बटे चार डीपी के अंतर्गत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया  की जांच की जा रही है।