दुय सुत सुन्दर सीता ज्याये, लव कुश वेद पुराणन गाये ....


यूथ इण्डिया फर्रुखाबाद। देश की बढ़ती हुई आबादी देश के विकास में सबसे बड़ी बाधक है, यह बात अब सबकी समझ में आ जाना चाहिए। आज जनसंख्या नियंत्रण की बात करते ही कांग्रेस के धुरंधर भड़क उठते हैं और यह कहने में जरा भी हिचक नहीं करते हैं कि यह कानून एक समुदाय विशेष के विरोध में है किन्तु वह भूल जाते हैं कि पूज्य बापू ने रामराज्य की कल्पना की थी और अपने राज्य में राम ने आदर्श स्थापित करते हुए ऐसा कार्य किया जिसका अनुसरण उनके राज्य में किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का अनुसरण उनके सभी भाइयों ने करके एक श्रेष्ठ उदाहरण सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।
दुय दुय सुत सब भाइन केरे, भये रूप गुन शील घनेरे।।
यही कारण था कि राम राज्य में अस्थिरता असहिष्णुता असहजता व अनैतिकता को कोई  स्थान नहीं था। आज समय की मांग है कि यदि हम अपने देश को समृ(िशाली व शक्तिमान बनाना चाहते हैं तो हमें इस देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून यथाशीघ्र वैसे ही लाना चाहिए जैसे तीन तलाक बिरोधी कानून व जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35। हटाकर किया गया। यदि ऐसा करने में देश की सरकार सफल रही तो निश्चित रूप से हम देश में राम राज्य की स्थापना के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे और पूज्य महात्मा गांधी की राम राज्य की कल्पना को साकार करने में समर्थ होगें।
- ब्रज किशोर मिश्र एडवोकेट
प्रदेश अध्यक्ष
लोकतंत्र सेनानी समिति, उ॰ प्र॰